फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लाडवा में कुत्ते को ईंट मारने पर विवाद, बेटी और पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव लाडवा में बुधवार रात एक पालतू कुत्ते को ईंट मारने का विरोध करने पर पड़ोसी ने कुत्ते के मालिक और उसकी बेटी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचाराधीन लाडवा निवासी धर्मपाल की बेटी ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे पालतू कुत्ते को घर के अंदर बांध रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अश्वनी आया और कुत्ते को ईंट मार दी। विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और मेरे साथ मारपीट की।
विज्ञापन

शोर सुनकर पिता धर्मपाल कमरे से बाहर आए और अश्वनी को समझाने लगे तो उसने व उसके पिता ने हम पर डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण पिता बेहोश हो गए। ताऊ दलबीर घायल हालत में पिता को नागरिक अस्पताल ले गए। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें