फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ बैठ कर नशा किया, फिर सिर में ईंट मारकर हत्या की और घर जाकर शव पड़ा होने की सूचना दी

विज्ञापन
डोगरान मोहल्ला में घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस व एकत्रित भीड़। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नाबालिग तीन दोस्तों ने पहले साथ बैठ कर नशा किया और फिर दो ने मिलकर 12 वर्षीय अंकित के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वे उसके घर गए और परिजनों को अंकित का शव खंडहर दुकान में पड़ा होने की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। मिलगेट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां वीरवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेनियान मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले मूल रूप से बिहार निवासी उपेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका 12 साल का भतीजा अंकित सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। वह कभी-कभार ही स्कूल जाता था। उसकी मां झाड़ू-पोचे का काम करती है। बुधवार सुबह अंकित 10 रुपये लेकर घर से निकल गया था। उसके बाद वह तथा अंकित की मां भी काम पर चले गए। शाम लगभग पांच बजे घर लौटे तो अंकित घर पर नहीं था। थोड़ी ही देर बाद दो युवक घर आए और बोले की अंकित का शव खंडहर वाली दुकान के अंदर पड़ा है। उपेंद्र के अनुसार उनकी बात सुनकर वह पुलिस के पास गया और घटना की जानकारी दी। पुलिस साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां दीवार तोड़कर अंकित का शव निकाला गया। परिजनों ने शक जाहिर किया है कि जिन युवकों ने सूचना दी है, उन्हीं ने अंकित की हत्या की है।
पुलिस को घटनास्थल से बरामद हुईं पुड़िया
मिलगेट थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सुराग इकट्ठा किया। मौके से पुलिस को नशे की खाली पुड़िया बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवकों ने पहले नशा किया और फिर किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ होगा, जिसके चलते नशे की हालत में अंकित के सिर में ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह जगह काफी समय से सुनसान है। कई दुकानें बनी हुई हैं, जो खंडहर अवस्था में हैं। अंदर झाड़ियां उगी हुई हैं, जिस कारण बाहर से देखने पर पता नहीं चलता कि अंदर क्या हो रहा है। अंदर से बरामद खाली बोतलों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस स्थान को नशेड़ी नशा करने के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

अंकित के परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का शक जाहिर किया है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह, इंचार्ज, सब्जी मंडी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें