फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव परीक्षा मामले में गिरफ्तार आरोपी संदीप और चंदन भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा के नकल मामले में ठंडी सड़क निवासी संदीप और मुल्तानी चौक निवासी चंदन को शनिवार को गिरफ्तारी के बाद रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं मामले में पुलिस सोनीपत निवासी संजय व अन्य की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकित ने रिमांड के दौरान बताया था कि उसने सोनीपत निवासी परीक्षार्थी संजय को आंसर-की उपलब्ध करवाई थी। इसके अलावा एक और आरोपी को भी आंसर-की उपलब्ध करवाई थी। आरोपी संजय की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने सोनीपत में रेड की थी, लेकिन संजय भी वहां से फरार हो चुका था। संजय की गिरफ्तारी के बाद ही अन्य आरोपी का नाम सामने आएगा, जिसे अंकित ने आंसर-की उपलब्ध करवाई थी। ये आंसर-की उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी अंकित ने दोनों से एक-एक लाख रुपये में सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें