इस 16 करोड़ रुपये की राशि से माडल टाउन में एक कम्युनिटी सेंटर, मुख्य चौक-चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य व गलियों के निर्माण कार्य होना है। इसके लिए नगर परिषद ने दो महीने पहले मुख्यालय से डिमांड की थी। इसमें परिषद की ओर से विकास कार्यों की सूची भी भेजी गई थी। इन विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि का रफ कोस्ट भेजा था, लेकिन मुख्यालय ने इस पर आपत्ति लगाकर वापस नगर परिषद कार्यालय में भेज दिया था। मुख्यालय ने हर विकास कार्य की विस्तृत जानकारी और उस पर होने वाले अनुमानित खर्च की जानकारी मांगी थी। ताकी विकास कार्यों का आंकलन किया जा सके। परिषद की तकनीकी शाखा द्वारा इन सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय में भेज दिया गया है।
यह कार्य भेजे गए थे
16 करोड़ रुपये की इस ग्रांट से माडल टाउन में सामुदायिक भवन निर्माण, हिसार चुंगी, पुराना कचहरी चौक, आंबेडकर चौक, गांधी मार्केट की ग्रीन बेल्ट व अन्य के सुंदरीकरण का करवाने की योजना है। इसके अलावा इसमें अधिकांश कार्य विभिन्न वार्डों की गलियां हैं।
आपत्ति को दूर कर एस्टीमेट बनाकर भेज दिए गए हैं। जल्दी ही ग्रांट मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
- जयवीर सिंह डूडी, एक्सईन, नगर परिषद