फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर में जलाया जा रहा बायो वेस्ट, लगातार चौथे दिन प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब

विज्ञापन
साउथ बाईपास के किनारे घास फूस में लगी आग व उठता धुआं। स्रोत अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिसार। शहर में लगातार चौथे दिन वीरवार को भी प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब की श्रेणी में रही। इस दौरान शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया। वहीं शहर में कचरा व बायोवेस्ट जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
विज्ञापन

शहर में वीरवार को भी सुबह से वातावरण में धुएं की चादर छाई रही। वीरवार को एक्यूआई के स्तर में मामूली गिरावट आई और यह 360 दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को यह 367, मंगलवार को 357 व सोमवार को 303 था। बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 0-50 के बीच बेहतर, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
मौसम रहा साफ, दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी
वहीं वीरवार को मौसम साफ रहा। बुधवार के मुकाबले वीरवार को धुंध हल्की रही, जो जल्द ही छंट गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा। बुधवार की अपेक्षा वीरवार को दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें