फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर बोलीं - फितूर मचा दिया निगम अधिकारियों ने, तीन साल से देख रही हूं, बीपी पेशेंट हो गई मैं

Wed, 11 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय - फोटो : bureau
विज्ञापन
डेथ बर्थ सर्टिफिकेट न मिलने पर नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आम लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोग संबंधित ब्रांच के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित तारीख दिए जाने के बाद भी चार से पांच चक्कर लगाकर भी सर्टिफिकेट न मिलने से परेशान थे। गुस्साए लोग मेयर कार्यालय में पहुंच गए। शहर की जनता का दर्द सुनकर मेयर भी तेवर में आ गई। उन्होंने अपने कार्यालय में ही नगर निगम सचिव को बुला लिया। उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग अधिकारियों ने क्यों परेशान कर रखे हैं। सचिव ने कहा कि मैडम सिविल अस्पताल से आया कर्मचारी जिम्मेवारी नहीं ले रहा। वह किसी सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं। मौके पर एक्सईएन रामजीलाल व अन्य अधिकारी भी थे। मेयर ने अधिकारियों को खूब खरी खरी सुनाई और कहा कि आप लोगों ने निगम में फितूर मचा दिया। सभी पार्षदों को फोन करती हूं सभी यहां पर धरना लगाएंगे। निगम में हर रोज आकर संबंधित ब्रांच के लोगों की जान खाएंगे तब अधिकारियों को भी समझ में आ जाएगी आखिर कैसे करते हैं काम। इस पर सचिव ने मेयर को शांत किया। 
विज्ञापन


केवल पर्चियां काटने के लिए बनाई थी क्या बिल्डिंग
मेयर ने अधिकारियों से पूछा कि जब आप लोग शहर की जनता को ही यूं ही चक्कर कटा रहे हो तो ये ई गवर्नेंस बिल्डिंग आखिर क्यों बनाई गई। वहां तो केवल पर्चियां काटने के अलावा कोई काम ही नहीं हो पा रहा। रूम नंबर आठ में आखिर क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि ये क्यों हो रहा है।

मेयर बोलीं निगम ने बना दिया पेशेंट
गुस्साए मेयर बोली मुझे यह नहीं चाहिए कि मेरे शहर की जनता इसी तरह परेशानी झेलती रहे। पिछले तीन साल से मैं ये सब देख रही हूं आपके पास केवल आश्वासन है कि हो जाएगा मगर आज तक कुछ नहीं हुआ। समस्या ज्यों कि त्यों हैं निगम ने तो मुझे बीपी पेशेंट बना दिया।
विज्ञापन


जनता बोली
परेशान जनता ने खूब रोष जताया। उन्होंने कहा कि एक मजदूर दिहाड़ी वाला रेहड़ी वाला चार दिन अपना काम थकाकर निगम में आएगा तो वह अपने बच्चों को भोजन कैसे खिलाएगा। उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को जो आम लोगों को जानबूझकर परेशानी दे रहे हैं।

कोई लंच पर नहीं जाएगा, पहले इनका काम करके दो
लोगों के गुस्से के बाद मेयर व सचिव वीरेंद्र सिंह ने संबंधित ब्रांच के कर्मचारियों को बुलाकर खिंचाई कर दी। सचिव ने कहा कि जब तक इन लोगों के डेेथ बर्थ सर्टिफिकेट बनाकर नहीं दिए जाते कोई लंच नहीं करने जाएगा।

काम नहीं करना तो यहां से भागो
सचिव ने मेयर कार्यालय में ब्रांच में डेपुटेशन पर लगे सिविल अस्पताल के कर्मचारी को भी खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि अगर आपको काम नहीं करना तो यहां से भाग जाओ। हमें आपकी जरूरत नहीं। आप सीएमओ से पूछ लें काम करना है या नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें