फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम ने किया शहर से जल निकासी का उपाय

Sun, 03 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार की कृष्णानगर कॉलोनी में मशीन से जलनिकासी करते कर्मचारी। स्रोत : नगर निगम
विज्ञापन
हिसार। बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया है। निगम आयुक्त नीरज ने विभागीय कर्मचारियों को इसकी जल्द निकासी कराने का निर्देश दिया है। इसलिए नगर निगम का तकनीकी दल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की निकासी का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

निगम के एक्सईएन जयवीर डूडी ने बताया कि कुछ गहरे क्षेत्रों में जलभराव हो गया था। कई अधिकारी और कर्मचारी इसकी निकासी में लगे हैं। सफाई शाखा को भी पूरे शहर में लगी जीटी की सफाई के लिए आदेशित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर से पानी की निकासी होने तक नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के एसटीपी लगातार चलाने के प्रबंध किए गए हैं।
नगर निगम की ओर से जिंदल चौक, सेक्टर 9/11, अर्बन स्टेट, जिंदल फ्लाईओवर के पास, इंडस्ट्रियल एरिया आदि क्षेत्रों से पानी की निकासी करवाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसटीपी का भी निरीक्षण किया। निगम आयुक्त नीरज ने बताया कि सीएसआई राजकुमार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर शहर से पानी की निकासी करेंगे। निकासी पूरी होने तक वह लगातार कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें