फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वाटर टैंक में डूबने से फर्नीचर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। जिले के गांव बालसमंद में मिंगनी खेड़ा निवासी 30 वर्षीय चंद्रमोहन की मौत वाटर टैंक में डूबने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मिंगनी खेड़ा निवासी चंद्रमोहन अपने दोस्तों के साथ बालसमंद के खेतों में पारस के बने मकान में फर्नीचर का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

युवक रोजाना रूटीन की तरह काम कर बीती शाम अपने घर चला गया। वापिस बाइक लेकर युवक कार्यस्थल के पास बने वाटर टैंक के नजदीक अपनी चप्पल और मोबाइल रखकर कूद गया जिसकी टैंक में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाटर्म करवाकर इतफाकिया कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है। चौकी प्रभारी शेषकरण ने बताया कि सुबह चार बजे गश्त के दौरान रोड किनारे बाइक खड़ा देखकर जांच की तो पाया कि टैंक के पास चप्पल और मोबाइल रखा है। टैंक से मृतक युवक का शव निकाल पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें