फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम ने 6 सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नगर निगम प्रशासन ने 6 सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों को एक सप्ताह में इन नोटिस का जवाब देना होगा। अगर इनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन ने स्वच्छता शाखा से सफाई कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी थी। इस पर सीएसआई व एएसआई की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि 6 सफाई कर्मचारी ड्यूटी करने में लापरवाही कर रहे हैं। बिना सूचना के ये कर्मचारी कई कई दिनों तक गैर हाजिर रहते हैं। इस पर निगम प्रशासन ने इन कर्मचारियों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
तीन कर्मचारियों को किया गया था निलंबित
इससे पहले 11 मार्च को तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल के औचक निरीक्षण में ये तीनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। ये कर्मचारी करीब 15 दिनों से लगातार गैर हाजिर चल रहे थे। इस पर संयुक्त आयुक्त ने इन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिस पर निगमायुक्त ने अपनी मुहर लगा दी थी। इनमें से एक स्थायी तो दो कर्मचारी पे-रोल के हैं।
विज्ञापन


कई दिनों तक बिना सूचना के गैरहाजिर रहने वाले 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इन नोटिस के जवाब आने के बाद ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें