फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने खरीदीं पशु पकड़ने के लिए दो गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए दो गाड़ियां खरीदी हैं। दोनों गाड़ियां वीरवार को नगर निगम में पहुंचा दी गई। अब जल्द ही बड़े स्तर पर शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। फिलहाल गाड़ी नहीं होने से यह अभियान बंद पड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के पास पशु पकड़ने के लिए खुद ही एक गाड़ी थी, मगर, यह गाड़ी कंडम हो चुकी थी। पिछले साल पशु पकड़ने के दौरान इस गाड़ी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद निगम को कैमरी गोशाला से उधार में मिली थी। इस गाड़ी की मदद से निगम ने शहर से काफी संख्या में पशु पकड़े। मगर, बीच-बीच में गोशाला द्वारा गाड़ी वापस लेने के कारण अभियान बाधित होता रहा। इस दौरान निगम ने गाड़ी किराये पर लेने के लिए टेंडर लगाए, लेकिन किसी एजेंसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। आखिर में निगम प्रशासन ने नई गाड़ी खरीदने का फैसला किया।
चेसिस व हाइड्रोलिक सिस्टम लगवाने के बाद फील्ड में उतारी जाएंगी गाड़ियां
अभी दोनों गाड़ियों के चेसिस व हाइड्रोलिक सिस्टम लगवाने के बाद ही इन गाड़ियों को फील्ड में उतारा जाएगा। अधिकारियों की मानें तो इस काम में कम से कम 15 दिन का समय लग जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि अगले माह से इन गाड़ियों से पशु पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ी ली वापस, बंद पड़ा अभियान
इस माह ही निगम को कैमरी गोशाला से गाड़ी मिली थी। इसके बाद निगम ने अभियान दोबारा से शुरू किया था। चार दिन तक चले अभियान में निगम ने करीब 70 पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया था। मगर, इसके बाद गोशाला ने गाड़ी वापस ले ली, जिसके बाद से अभियान पूरी तरह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें