फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुक्ति अग्रवाल बनीं मिस वर्सेटाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। श्री काली देवी विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विशिस एंड विंग्स सेरेमनी के अंतर्गत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गणेश स्तुति, मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय के प्रति अपनी भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विद्यालय की गत वर्षों की परंपरा के अंतर्गत ऋषभ जैन मि. इंटेलेक्चुअल व स्नेहा मिस इंटेलेक्चुअल चयनित हुई। विद्यालय जीवन के ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर मन्नत व मुक्ति अग्रवाल को मिस वर्सेटाइल चुना गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्या गीता मेहता ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में अध्यात्म, योग तथा ध्यान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्मरण शक्ति एकाग्रता एवं मानसिक स्थिरता प्राप्त करने के लिए योग एवं ध्यान शक्तिशाली माध्यम है जो कि हमारे आंतरिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में एक आदर्श व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी आवश्यक हैं। ये हमें सही दिशा में सोचने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें