फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर को फेल बताते हुए केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

Sun, 08 Jun 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
जयप्रकाश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने ऑपरेशन सिंदूर को फेल बताते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन

रविवार को बीएंडआर रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 को देखकर छाती चौड़ी हो जाती है। देश का कितना मान सम्मान दुनिया में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी ने खुद इंदिरा गांधी को दुर्गा की संज्ञा दी थी। पूरी दुनिया में संदेश गया था कि भारत को मत छेड़ना। पाकिस्तान ने छेड़ा था। 10-12 दिन में उसे दो देश बना दिए। मगर. ऑपरेशन सिंदूर में हमारी विदेश नीति फेल हो गई।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इंटरनल व एक्सटरनल एजेंसी भी फेल। हम फेल ही फेल रह गए। दुनिया में किसी ने भी हमारा साथ नहीं दिया। सबसे चिंता की बात ये हैं। एक टाइम था कि इंदिरा के समय में, जब अमेरिका ने हमारे खिलाफ जंगी बेड़ा उतार दिया था, तो भी बिना किसी प्रार्थना के रूस ने उसी समय अपना जंगी बेड़ा उतार दिया। जब इंदिरा के ऊपर दबाव पड़ा तो उन्होंंने कहा कि मुझे दो दिन का समय दो। अमेरिका की बात नहीं मानी। दो दिन में एक देश के दो देश बना दिए और ये हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। बाहर बताने की क्या जरूरत है। जनता चाहती थी कि पीओके को ले लो। अगर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन का राज होता तो परिणाम कुछ और ही होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें