फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत बोले, सरकार और प्रकाश सिंह आयोग ने नहीं भेजा माफीनामा, जाएंगे कोर्ट

Mon, 04 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत - फोटो : bureau
विज्ञापन
कोर्ट खुलते ही सरकार और प्रकाश आयोग के खिलाफ कार्रवाई की याचिका दायर की जाएगी। उक्त शब्द सांसद दुष्यंत  चौटाला ने गांव खरबला में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट में उनका नाम बेवजह घसीटकर उन्हें बदनाम करने की सरकार ने साजिश रची।
विज्ञापन


सरकार और आयोग ने अब तक उनके पास माफीनामा भी नहीं भेजा। इससे वे काफी आहत हैं और चार जुलाई को कोर्ट खुलते ही प्रकाश सिंह आयोग और सरकार के खिलाफ कोर्ट में याचिका डालकर मानहानि का केस दायर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पेंशन नियमों में बदलाव नहीं किया तो इनेलो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर हलका प्रधान सतबीर सिसाय, राजेंद्र लितानी, बिजेंद्र लोहान, अनिल दूहन, पार्षद जस्सी पेटवाड़, शमशेर लोहान, नपा चेयरमैन शमशेर सैनी, पार्षद रामकुमार भट्ट, पार्षद संदीप लोहान, विकास लोहान, राजेश उर्फ बिल्लू, सुनील दलाल इत्यादि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें