फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार का बढ़ा कद, कमल गुप्ता के बाद श्रीनिवास गोयल को पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी

Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
भाजपा पार्टी - फोटो : bureau
विज्ञापन
उकलाना निवासी एवं भाजपा के प्रांतीय नेता श्रीनिवास गोयल को वेयर हाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। इस तरह की खबर रविवार को दिनभर सोशल मीडिया पर छाई रही। श्रीनिवास गोयल 45 वर्ष पुराने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं और भाजपा  में भी प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा अंत्योदय योजना के प्रदेश संयोजक के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


गोयल ढाई दशक पहले हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। श्रीनिवास ने अपना राजनीतिक जीवन उकलाना भाजपा के मंडल सचिव पद से शुरू किया था। अपनी नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया और कहा मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

श्रीनिवास गोयल के चेयरमैन बनने पार्टी नेताओं ने लड्डू बांट कर मनाई खुशी
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अंत्योदय योजना के प्रदेश प्रमुख श्रीनिवास गोयल को वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति को लेकर लड्डू बांट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन


श्रीनिवास गोयल के चेयरमैन बनने की सूचना मिलने पर पार्टी नेता व कार्यकर्ता उनके सेक्टर 14 स्थित आवास पर पहुंच गए और उनको चेयरमैन बनने की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. केएल रिणवा, रवि सैनी, भाजयुमो के प्रदेश सचिव योगेश सिहाग, वरिष्ठ नेता भगत सिंह राजौरिया, अनिल सैनी, अरूणदत्त शर्मा, कृष्ण खटाणा, कृष्ण बिश्रोई, विक्रम कासनिया, दलबीर फौगाट व हंसराज बैनीवाल ने कहा कि श्रीनिवास गोयल के चेयरमैन बनने पर उनका अभिनंदनल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें