मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों ने कुछ समय पर पहले फेसबुक के माध्यम से सांसद दुष्यंत चौटाला को इलाके की समस्याएं बताई थीं, जिस पर शनिवार को सांसद न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन क्षेत्र में पहुंचे। समस्याओं के समाधान के लिए साढ़े तीन लाख रुपये देने का एलान किया।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें फेसबुक के माध्यम से पता चला था कि न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। यहां की सड़कों की हालत खस्ता है। सांसद का कहना है कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि इस इलाके में चौ. देवीलाल पार्क है।
यहां लोगों के बैठने के लिए बैंच तक नहीं हैं। सांसद का कहना है कि इस क्षेत्र में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करवाना और टूटी-फूटी सड़कों की समस्या तक हल करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि घरों से ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
कॉलोनीवासियों ने सांसद दुष्यंत का स्वागत किया। सांसद ने पार्क में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, प्रह्लाद सिंह सैनी, युवा जिला प्रधान अमित बूरा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, अमित ग्रोवर, ओमप्रकाश कुंडू, रघबीर बूरा, आशीष कुंडू, अमन मोर, रवि टाइगर, दर्शना लाठर, कृष्ण भाटी, रणबीर फौजी, ओमप्रकाश सिहाग, ओमप्रकाश तनेजा, पूर्व पार्षद ईश्वर पूनिया, पंकज नारंग, योगेश गौतम, मास्टर भीम सिंह, हवा सिंह ढाका, शगुन भारद्वाज, संतरी देवी, सावित्री देवी, बिमला देवी आदि उपस्थित थे।