फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट में कंट्रोल रूम का विरोध शुरू, सीपीएस से मिले व्यापारी

Sun, 24 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट - फोटो : bureau
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट के व्यापारियों ने बरामदे खाली करने के मुद्दे को छोड़कर अब नए मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है। मार्केट के कुछ व्यापारियों ने अब राजगुरु प्रतिमा चौक पर कंट्रोल रूम बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। मार्केट के व्यापारियों ने शनिवार को मीटिंग कर एक मांगपत्र सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता को सौंपा। सीपीएस ने इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से बात करने कर कोई हल निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


दुकानदारों से नहीं की बातचीत
25 से 30 दुकानदारों का कहना है कि राजगुरु प्रतिमा के पास कंट्रोल रूम और चौकी बनाए जाने के मामले में एसोसिएशन ने या फिर प्रशासन ने उनसे बातचीत नहीं की। उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। यहां कंट्रोल रूम बनाना उचित नहीं। उन्होंने मांग की है कि यहां कंट्रोल रूम न बनाकर कहीं और बनाया जाए।

बोले, पड़ेगा दुकानदारी पर असर
दुकानदारों ने दलील दी है कि यहां चौकी होने से उनकी ग्राहकी पर असर पड़ेेगा। अगर कोई मारपीट या विवाद होगा तो पुलिस एक्शन लेगी और चौकी के सामने भीड़ एकत्रित होगी। आसपास के दुकानदारों का धंधा चौपट होगा। दूसरा राजगुरु प्रतिमा लगाने से भी कई दुकानदारों की दुकानें उसके पीछे छिप गई, जिससे दुकानदारी पर असर पड़ता है। क्योंकि यहां पहले ही ट्रांसफॉर्मर इत्यादि भी लगे हैं।
विज्ञापन


इन व्यापारियों का है विरोध
विरोध करने वालों में भगवत दास, राधेश्याम, विनय राकेश, संजय, ललित, अमित, सतीश, हरीश, सुभाष चंद्र, मनोज मदान, राजेश, राजेंद्र, ओमप्रकाश, अश्वनी सहित 25 से 30 दुकानदार शामिल थे।

ऐसा कुछ नहीं है, वहां कुछ बैंड वाले अपना बैंड और अन्य सामान खड़ा करते हैं। यहां कंट्रोल रूम बनने से उन्हें यह लग रहा होगा कि उनका सामान कहां रखा जाएगा। प्रधान जी के पास पांच-सात लोग एकत्रित होकर आए थे। एसोसिएशन इसमें कुछ नहीं कर सकती। निगम को जगह देनी है। निगम के पास अधिकार है, वह कहीं भी कंट्रोल रूम बनवाए, हमें एतराज नहीं।
- सुरेंद्र बजाज, महासचिव, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन

प्रशासन के साथ मिलकर और कोई स्थान देखा जा सकता है। क्योंकि राजगुरु की प्रतिमा और ट्रांसफॉर्मर लगाने की वजह से भी दुकानदारों के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। हमने राजगुरु मार्केट एसोसिएशन से भी बात की है। प्रधान इस बारे में एक बार फिर से प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन

- राजेंद्र चुटानी, न्यू राजगुरु मार्केट प्रधान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें