फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा पद यात्रा में नेताओं को छोड़ आम आदमी से करेंगे बात

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा के दौरान स्थानीय नेता उनसे चार फुट दूरी पर रहेंगे। वहीं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सीधे आम आदमी, दुकानदार व व्यापारियों से मुलाकात करेंगे व उनकी समस्या जानेंगे। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पदयात्रा के बहाने आम आदमी से सीधे तौर पर जुड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही वह विधानसभा चुनाव के लिए उनकी नब्ज टटोलने का काम करेंगे।
विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में 15 जुलाई से सीएम सिटी करनाल से हरियाणा मांगे हिसाब के नाम से प्रदेशव्यापी पदयात्रा शुरू की गई है। वहीं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा 19 जुलाई को दोपहर तीन बजे हांसी काली देवी चौक पर पहुंचेगी। पद यात्रा काली देवी चौक से विश्वकर्मा चौक होती हुई बड़सी गेट, पुराना बस स्टैंड व बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर चौक पर समापन किया जाएगा। हांसी कांग्रेस नेताओं ने इसको लेकर बैठक कर योजना बनाई है।
वहीं इस पदयात्रा को लेकर हांसी विधानसभा टिकट मांगने वालों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भीड़ एकत्रित करने को कहा गया है। यात्रा में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अकेले आगे चलेंगे उनके पीछे स्थानीय नेता व कार्यकर्ता रहेंगे। पदयात्रा के दौरान लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव कांग्रेस पार्टी की तरफ से लिए जा रहे हैं। जनता के घोषणा पत्र के लिए लोगों से प्राप्त सुझावों को सुझाव पेटी में एकत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें