फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जूनियर नेशनल पैरा गेम्स में अवनी नैन ने जीते पदक

विज्ञापन
पदक के साथ ​खिलाड़ी अवनी व साथ में आयोजक
विज्ञापन
हिसार। बंगलूरू में 15 से 17 जुलाई तक हुए 13वें जूनियर नेशनल पैरा गेम्स में अवनी नैन ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता है। अवनी ने 100 मीटर रेस और शॉटपुट में स्वर्ण और डिस्क्श थ्रो में रजत पदक हासिल किया। गेम्स 15 से 17 जुलाई तक हुए थे। वह मूलरूप से जींद के गांव जाजनवाला की रहने वाली है।
विज्ञापन

मगर हिसार के सेक्टर 9-11 में रहती है। अवनी के पिता कुलबीर नैन ने बताया कि बेटी ने एक बार फिर तीन पदक जीत नाम रोशन किया है। अवनी अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक जीत चुकी है। जिसमें 6 सीनियर और 4 जूनियर स्तर के पदक हैं। इससे पहले वह गुजरात में हुए 12वीं जूनियर नेशनल गेम्स में 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। कोच की मानें तो इस बार अवनी ने अपनी 100 मीटर रेस के समय में सुधार किया है। कोच रींकू ने बताया कि अवनी का अगला टारगेट 2025 में होने वाले यूथ एशियन गेम्स में भाग लेना है, जिसकी तैयारी शुरू करेगी। रोजाना अवनी पांच घंटे अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें