फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स-डे - बच्चों के साथ मां ने किया डांस

Sun, 08 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
मदर्स-डे - फोटो : bureau
विज्ञापन
हिसार सेक्टर 16-17 स्थित स्माल वंडर पब्लिक स्कूल प्रांगण में मातृ दिवस मनाया गया। रैंप शो व मां और बच्चे का डांस का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य नीटा ढींगड़ा तथा प्रबंधक विनोद कुमार अरोड़ा ने विजेताओं को बधाई दी। 
विज्ञापन


शैशवकुंज के बच्चों ने बनाया मदर्स-डे
कैमरी रोड स्थित शैशवकुंज अनाथाश्रम के बच्चों ने शनिवार को जवाहर नगर स्थित वेद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मदर्स-डे मनाया। कार्यक्रम में सिमरन दीदी को बच्चों की मां के तौर पर पेश किया गया। मां के प्यार से वंचित इन बच्चों ने मां के प्रति प्यार से भरी कई प्रस्तुतियां दीं। संचालक विजय भृगु ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। 

बच्चों के साथ मां ने भी दिखाई प्रतिभा 
सेक्टर 15 स्थित ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में शनिवार को मदर्स-डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गायन, मेहंदी, डांस आदि मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चों ने भी कार्ड व स्लोगन कंपीटीशन के माध्यम से अपनी मां के प्रति मनोभाव प्रकट किए। स्कूल की प्रधानाचार्य रीटा शर्मा व उपनिदेशक हिमांशु शर्मा ने बधाई दी। 
विज्ञापन


मातृ दिवस आयोजित 
आजाद नगर स्थित लीडिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस समारोह हुआ। स्कूल के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पंघाल ने विचार रखे। समापन पर माताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

वेद सीनियर सेकेंडरी स्कूल
वेद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मदर्स-डे पर हुए कार्यक्रम में माताओं को तिलक लगाया। वहीं उनके सम्मान में गीत व कविताओं की प्रस्तुति देते अपने भाव प्रस्तुत किए। स्कूल के चेयरमैन एचके शर्मा और प्रधानाचार्य सुखवीर श्योराण ने आभार व्यक्त किया। 

न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल 
मिर्जापुर रोड स्थित न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल में मदर्स-डे पर प्रतियोगिता हुई, जिसमें म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रमल प्रथम, अंजू बाला द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह थ्रो बॉल मुकाबले में निर्मला ने पहला, शकुंतला ने दूसरा तथा कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गारलैंड मेकिंग मुकाबले में सुशीला, कविता और संतोष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता को डायरेक्टर निर्मला शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्या बानी गोदारा ने आभार जताया।
  ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल 
ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मदर्स-डे पर डॉ. आशा भंडारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के दौरान हिंदी कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सिम्मी जाखड़ ने भी विचार रखे।

डिस्कवरी मोंटेसरी स्कूल 
डिस्कवरी मोंटेसरी स्कूल में मदर्स-डे मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य तनवी शर्मा के साथ स्कूल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

लिटिल एंजल स्कूल
डाबड़ा चौक स्थित लिटिल एंजल स्कूल में शनिवार को मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। इस दौरान म्यूजिकल चेयर और पासिंग दा पार्सल गेम भी आयोजित किए गए। अंत में प्रधानाचार्य ज्योति गोस्वामी ने केक काटकर कार्यक्रम का समापन किया।

स्काईलार्क स्कूल 
बरवाला। जींद मार्ग पर स्थित स्काईलार्क इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मदर्स-डे मनाया गया। इस मौके पर स्कूल निदेशक संजय वलेचा, प्रधानाचार्य किरण वलेचा, कोर्डिनेटर भारत भूषण पाहवा, संजना पाहवा सहित स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

मदर्स-डे मनाया गया
अग्रोहा। आदर्श हाई स्कूल सिवानी बोलान गांव में शनिवार को मर्दर्स-डे मनाया और अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निदेशक पूजा खुराना ने अध्यक्षता मुख्याध्यापक जगदीश सिहाग ने की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें