फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून पर ब्रेक : दो दिन बादल रहेंगे, बारिश नहीं<bha>;</bha> 19 जुलाई से राहत के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ने से प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने के आसार हैं जिसके चलते 19 से 25 जुलाई के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बारिश का दौर थमने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है। आर्द्रता अधिक होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार और रोहतक में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बढ़ती गर्मी के कारण दिन के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

19 जुलाई से बदल सकता है मौसम का मिजाज
गुरुग्राम में सबसे कम 25.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 17, 18 और 19 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 जुलाई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 20 और 21 जुलाई को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने तथा कई क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा 26 जुलाई के आसपास अरब सागर में भी एक और लो-प्रेशर एरिया विकसित हो सकता है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा और एनसीआर में जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 19 से 31 जुलाई के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में समय-समय पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शहर
अधिकतम तापमान
अंबाला
37.7
हिसार
39.4
करनाल
36.4
नारनौल
26.5
रोहतक
40.0
भिवानी
42.0
सिरसा
39.0
फतेहाबाद
36.8
गुरुग्राम
37.1
झज्जर
37.2
नूंह
38.6
पलवल
38.1
सिरसा (दूसरा रीडिंग)
38.5
सोनीपत
37.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें