हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता से पड़ोसी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींच वह वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब इस संबंध में पुलिस ने तरसेम के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि गांव का रहने वाला तरसेम जनवरी महीने में अग्रोहा के एक होटल में ले गया और पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो खींच ली। उसके कहे अनुसार जब वह उससे मिलने नहीं गई तो उसके फोटो वायरल कर दिए। मेरे पति ने 8 अप्रैल को मेरी व आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद