फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नमी और अनुबंध की बाधा बनी धान खरीद में रोड़ा, तीसरे दिन भी ठप रही पीआर धान की खरीद

विज्ञापन
मंडी में सुखाने के लिए फैलाया धान। 
विज्ञापन
हांसी। अनाज मंडी में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी पीआर धान की खरीद नहीं हो सकी। न तो मिलर्स से अनुबंध हो पाया है और न ही धान की गुणवत्ता एजेंसी के मानकों पर खरी उतर रही है। खरीद एजेंसी ने धान में अधिक नमी और सफाई की कमी का हवाला देते हुए खरीद से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में मंडी में पीआर धान की आवक लगातार बढ़ रही है और अब तक कुल 4160 क्विंटल धान पहुंच चुकी है, लेकिन इसमें से मात्र 959 क्विंटल की ही खरीद हुई है। वहीं, 414 क्विंटल बाजरे की अब तक सरकारी खरीद हो चुकी है। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण धान में नमी बढ़ गई है। किसान धान को मंडी परिसर में सुखाने में जुटे हुए हैं, ताकि बिक्री योग्य स्थिति में लाया जा सके।
मार्केट कमेटी ने भेजा एजेंसी को पत्र
तीन दिन से खरीद बंद रहने से किसानों में नाराजगी है। स्थिति को देखते हुए मार्केट कमेटी सचिव ने हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन को पत्र भेजा है, जिसमें नियमित खरीद शुरू करने और जल्द से जल्द मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह से धान की आवक में और तेज़ी आने की संभावना है। यदि खरीद जल्द शुरू नहीं हुई, तो मंडी में अव्यवस्था फैल सकती है
विज्ञापन

-

मंडी में धान की सरकारी खरीद नहीं हुई। मामले में हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को पत्र लिख खरीद करने के लिए कहा है, क्योंकि अब आवक बढ़ रही है। - अमित रोहिला, सचिव, मार्केट कमेटी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें