फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा मेडिकल में कोविड-19 के लिए मॉक ड्रिल, साढ़े तीन मिनट में मरीज को किया स्टेबल

Thu, 05 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में भाग लेते डॉक्टर व मरीज। - फोटो : 1
विज्ञापन
अग्रोहा/हिसार। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कोविड-19 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल हुई। ड्रिल के दौरान एक डमी कोविड मरीज को एम्बुलेंस से उतारने से लेकर आपातकालीन वार्ड में सभी आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए मात्र साढ़े तीन मिनट के रिकॉर्ड समय में स्टेबल किया गया।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में विभागों के बीच समन्वय, आपातकालीन प्रतिक्रिया समय, संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन और गंभीर मरीजों के प्रबंधन में दक्षता का मूल्यांकन के लिए बुधवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल की गई। ड्रिल के दौरान डमी मरीज को कोविड-19 के लक्षणों के साथ अस्पताल की कोविड इकाई में लाया गया।

एम्बुलेंस के अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मरीज को उतारने से लेकर आइसोलेशन वार्ड तक पहुंचाने तक संक्रमण नियंत्रण के सभी निर्धारित प्रोटोकॉल, जैसे पीपीई किट का सही उपयोग, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। आपातकालीन वार्ड में पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तुरंत मरीज की स्थिति का आकलन किया और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण व दवाइयां उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन


यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत कुशलतापूर्वक केवल साढ़े तीन मिनट में संपन्न हुई, जिसमें मरीज को सफलतापूर्वक स्टेबल किया गया। आपातकालीन विभाग, आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट और फार्मेसी के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। ड्रिल के माध्यम से ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, आवश्यक दवाइयों और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली की भी जांच की गई।

यह मॉक ड्रिल हमारी कोविड-19 और किसी भी अन्य संक्रामक बीमारी से निपटने की तैयारियों को परखने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। साढ़े तीन मिनट में मरीज को स्टेबल करने का सफल प्रदर्शन हमारी टीम की दक्षता, समर्पण और उत्कृष्ट समन्वय को दर्शाता है। हम भविष्य में भी ऐसी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ड्रिल से मिले अनुभव और अवलोकनों के आधार पर मौजूदा प्रोटोकॉल को और भी बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. राजीव चौहान, चिकित्सा अधीक्षक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें