नगरपालिका सचिव प्रगति दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों से चर्चा करते हुए।
बरवाला। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत सचिव प्रगति ने रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दाैरान पालिका सचिव ने रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण को हानि पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। हमें कपड़े और जूट के बैग का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक दीपक झांब ने भी दुकानों के आगे सामान न रखने को लेकर जागरूक किया व इससे होने वाली असुविधाओं बारे बताया।