फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 6 में 5 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र भवन, मिली प्रशासनिक स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सेक्टर-6 में 5 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र भवन का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इस विकास परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

यह सामुदायिक केंद्र मौजूदा सामुदायिक केंद्र में खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा। इस सामुदायिक केंद्र के भवन की हालत काफी खराब हो चुकी है। कई दिन पहले शहर के लोगों ने विधायक के समक्ष इस भवन का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की थी। अब इसके लिए सरकार से अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि धमाणा गांव में बरसाती पानी निकासी के लिए एचडीपीई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के पूर्ण होने से गांव में अब कभी भी बरसाती पानी ठहराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। गांव में तालाब की रिटेनिंग वॉल, गऊघाट व पार्क का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इन विकास कार्यों पर 96 लाख रुपये की धनराशि खर्च आएगी। इसके अतिरिक्त कंवारी गांव के मुख्य तालाब की चहारदीवारी के निर्माण कार्य पर 74 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

2 सड़कों के निर्माण कार्य का भी शुरू किया निर्माण कार्य
विधायक ने धमाणा को दाहिमा व धमाणा को गुंजार गांव से जोड़ने वाले कच्चे रास्तों पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य 3 माह में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। यह दोनों सड़कें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनाई जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि दोनों सड़कों का निर्माण निर्धारित समयावधि से पहले 2 माह के अंदर ही पूरा करवा दिया जाएगा। विधायक ने बताया कि धमाणा से दाहिमा सड़क के निर्माण कार्य पर 46 लाख व धमाणा से गुंजार सड़क के निर्माण कार्य पर 30 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आनंद कुमार, पंचायती राज विभाग के जेई सुनील कुमार, बलवंत नंबरदार, धमाणा के सरपंच सुनील कुमार, कंवारी गांव के सरपंच मनदीप, बीडीसी सदस्य सोमवीर, राजेश कुमार पूर्व सरपंच, महेंद्र यादव, धम्मन नंबरदार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें