फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढाई माह बाद दिल्ली में मिले लापता बच्चे, माता-पिता करते हैं मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थाना सदर पुलिस टीम ने ढाई माह से लापता दो बच्चों परवेज (10) और हैदर (9) को दिल्ली से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि जिला भागलपुर (बिहार) के गांव मिल्की निवासी मो. शाकिर मिर्जापुर रोड स्थित हनुमान वाटिका कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके सात बच्चे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल 15 नवंबर को माता-पिता मजदूरी के लिए गए थे और घर में बच्चे अकेले थे। खाना बनाने के लिए उनकी बड़ी बहन ने छोटे भाइयों से पानी मंगाया लेकिन बच्चे नहीं लाए। डर के कारण परवेज और हैदर उसी दिन घर छोड़कर दिल्ली पहुंच गए। 17 नवंबर को बच्चे कनाॅट प्लेस स्थित स्वयंसेवी संस्था बाल सहयोग (एनजीओ) के पास पाए गए।
27 नवंबर को परिजनों ने थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज करवाई। एसएचओ नवीन कुमार के निर्देश पर जांच अधिकारी ने छानबीन शुरू की। दिल्ली के एनजीओ गौरव की मदद से स्थानीय पुलिस को बच्चों की मौजूदगी की सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को दिल्ली में मजिस्ट्रेट और बाल कल्याण परिषद (सीडब्ल्यूसी) हिसार के समक्ष पेश किया। बच्चों की पहचान के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें