हांसी में सुलखनी घिराय के बीच में अज्ञात चार बदमाशों ने सेल्समैन को घेरकर एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले पुलिस ने शिकायत मिलते ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भाटला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बुगाना गांव निवासी राकेश ने बताया कि वह वर्मा इलेक्ट्रानिक्स हिसार में सेल्समैन की नौकरी करता है। नौ फरवरी को कुछ एलईडी व रोहतक भारत इलेक्ट्रोनिक्स को दे आया था। उनके पैसे लाने के लिए 10 फरवरी को रोहतक गया। उस सामान के 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर करीब 5:15 पर वहां से चला था। शाम करीब 7:30 बजे वह हांसी पहुचा। इसके बाद उसने अपनी बाइक उठाई और उस पर सवार होकर अपने गांव बुगाना की तरफ निकला। रात करीब 8:30 बजे जब उसने गाव धिराये को पार किया तो सुलखनी रोड, नहर पुल पार करते ही सुलखनी की तरफ से एक सफेद रंग की बोलोरो गाड़ी आई जिसमें चार अज्ञात लोग थे। उन्होंने बाइक के आगे बोलेरो लगाकर उससे एक लाख 40 हजार रुपये छीन लिए और उसकी बाइक व मोबाइक तोड़कर भाग गए। इसके बाद उसने किसी और का फोन लेकर पुलिस और अपने मालिक को सूचना दी।