फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हिसार में दस दिन बाद फिर छाया कोहरा, बस की चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान

Sat, 11 Feb 2023 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

गांव काबरेल निवासी 22 वर्षीय मोनू बाइक पर अपने गांव से हिसार की ओर आ रहा था। इसी बीच जब वह गांव मात्रश्याम के पास पहुंचा तो रोडवेज की बस से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
हरियाणा में छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में शनिवार सुबह कोहरे के चलते गांव मात्रश्याम के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव काबरेल निवासी 22 वर्षीय मोनू बाइक पर अपने गांव से हिसार की ओर आ रहा था। इसी बीच जब वह गांव मात्रश्याम के पास पहुंचा तो रोडवेज की बस से बाइक टकरा गई। मोनू राज मिस्त्री का काम करता था और दो बेटियों का पिता था। वहीं हिसार-दिल्ली रोड पर ब्लू बर्ड के पास टंफर से ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। करीब दस दिन कोहरे का प्रभाव नहीं था। शनिवार की सुबह अचानक कोहरा छा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें