फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने गिरेबान पकड़ा तो भड़के ऑटो चालक

Thu, 17 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ऑटो रिक्शा चालक कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का गिरेबान पकड़ लिया। जिस पर ऑटो चालक भड़क उठे और हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन


मामला बिगड़ा तो बस स्टैंड के सामने जाम की स्थिति भी बन गई। डीएसपी यातायात जितेंद्र कुमार के छुट्टी पर चले जाने के बाद उनके स्थान पर आए डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ऑटो चालकों से बात कर उन्हें समझाया।

तब जाकर सभी ऑटो चालक वहां से निकलकर गर्वनमेंट कॉलेज मैदान में इकट्ठा हो गए और फिर लघु सचिवालय में डीएसपी से बात करने निकल गए।

प्रदेश उपप्रधान दीपक सेहरा ने आरोप लगाया कि वह बस स्टैंड के सामने स्थित स्कूल के पास सवारियां भरे हुए ऑटो को लेकर खड़ा था। ऑटो को रोड से काफी दूर खड़ा कर रखा था क्योंकि एक सवारी 500 रुपये का नोट खुला करवाने पेट्रोल पंप पर गई हुई थी।
विज्ञापन


इतने में ही ट्रैफिक पुलिस का एक कर्मचारी वहां आया और सीधा उसका गिरेबान पकड़ते हुए धमकाने लगा। गिरेबान पकड़ते ही कहासुनी हो गई। सेहरा का कहना है कि सवारियों ने भी पुलिसकर्मी को टोका, मगर वह ऑटो चलाना बंद करवाने की धमकी देने लगा। इसके बाद अन्य ऑटो चालक भी मौके पर पहुंच गए।

स्टॉपेज पर भी नहीं खड़ा होने दे रहे
अन्य ऑटो चालकों ने भी आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिस के कुछ कर्मचारी उन्हें खुद पुलिस द्वारा बनाए गए स्टॉपेज पर भी खड़ा नहीं होने दे रहे हैं।

एक सेकेंड के लिए ऑटो रोकने पर भी डंडा मारकर आगे निकलने के लिए धमकाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऑटो रोककर सवारियां नहीं बिठाएंगे तो चलती गाड़ी में कौन बैठेगा। इससे उनको काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाद में सभी ऑटो चालकों ने जिला प्रधान जसवंत रंगा के नेतृत्व में डीएसपी से बैठकर बातचीत की और उनसे इस मसले का हल निकालने की मांग की।

हम ट्रैफिक पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। मगर पुलिस ऑटो चालकों पर ज्यादती कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष का गिरेबान पकड़कर धमकाया गया। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खुद के ही स्टॉपेज पर ऑटो नहीं रुकने दे रहे हैं। जसवंत रंगा, जिला प्रधान, ऑटो रिक्शा कल्याण संघ

कई बार आपस में कहासुनी हो जाती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी जनता के लिए ही ड्यूटी कर रहे हैं। फिर भी हमने सभी पुलिसकर्मियों को आदेश दिए हैं कि वो सभी से मधुरता के साथ व्यवहार करें। सिद्धार्थ ढांडा, डीएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें