फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव बालक में दूल्हा मिला नाबालिग, नहीं रवाना हो सकी बरात

विज्ञापन
बरवाला में मौके पर पहुंची बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी परिजनों से बातचीत करते हुए। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन

विज्ञापन

बरवाला। गांव बालक में शुक्रवार को दूल्हे को बिना दुल्हन के बरात के साथ लौटना पड़ा। बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी को शिकायत मिली थी कि नाबालिग लड़के की शादी करवाई जा रही है। इसके बाद टीम गांव पहुंची और दस्तावेज जांचे तो दूल्हे की उम्र 17 वर्ष 11 माह मिली। अधिकारी ने परिवार वालों से शपथ पत्र लिया कि 21 वर्ष का होने के बाद ही बेटे की शादी करेंगे।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गांव बालक में एक किशोर की शादी के लिए बरात रवाना होने वाली है। सूचना मिलने पर वे सचिन महता व बरवाला पुलिस के साथ गांव में पहुंचीं और परिजनों को समझाकर शादी रुकवा दी। बरात जिला कैथल के एक कस्बे में जानी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें