फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री जी...न्याय दिला दो, मेरी बेटी से मिलवा दो

विज्ञापन
हिसार- मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर धरना देता सुनील सोनी का परिवार। स्रोत अमर उजाला - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। पांच माह से अधिक समय से लापता किशोरी हर्षिता के माता-पिता ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौेक पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर धरना शुरू कर दिया। दो बच्चों के साथ धरने पर बैठे दंपती ने कहा, जब तक बेटी नहीं मिलेगी धरने से नहीं हटेंगे। किशोरी के पिता सुनील सोनी ने कहा, मंत्री जी सरकार आज महिला दिवस मना रही है। महिलाओं को सम्मान दे रही है, आप हमें भी हमारी बेटी से मिलवा दो।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी सुनील सोनी की 16 वर्षीय बेटी 29 सितंबर 2024 को घर से लापता हो गई थी। बेटी को ढूंढ़कर लाने के लिए पुलिस के पास चक्कर लगाए। थक हार कर नवंबर में तीन दिन तक लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। पुलिस के आश्वासन पर धरना उठा दिया। इसके बाद भी किशोरी का पता नहीं चला तो दिसंबर में 14 दिन तक फिर से धरना दिया। एसपी ने किशोरी को 15 दिन में ढूंढ़ने का आश्वासन देकर धरना उठवा दिया। इसके बाद 9 जनवरी 2025 को सीएम हिसार आए तो सुनील सोनी उनसे मिला। सीएम ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए। एसआईटी के हेड डीएसपी कवंलजीत ने मामले में जांच शुरू की। इसी बीच सुनील की ओर से रिश्वत के आरोप लगाए जाने पर एसपी ने एएसआई सुनीता को निलंबित कर दिया। एसआईटी भी किशोरी को नहीं ढूंढ़ पाई तो मामला स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इसके बाद 10 फरवरी को यह परिवार न्याय के लिए चंडीगढ़ के लिए पैदल रवाना हुआ। कैथल जिले में पहुंचने पर वहां, सीएम नायब सिंह सैनी से दोबारा मिला। इस दौरान सीएम ने भरोसा दिलाया कि आपके हिसार पहुंचने से पहले बिटिया को खोज देंगे। सुनील सोनी ने बताया कि इस बात को भी 10 दिन हो चुके हैं। अब जब तक बेटी नहीं मिलेगी धरना नहीं उठाएंगे। गौरतलब है कि इस मामले में हर्षिता की दादी ने सोशल मीडिया पर बयान देकर परिवार पर ही सवाल उठाए थे। आरोप लगाए थे कि हर्षिता की सौतली मां उसे पीटती थी। उसकी पढ़ाई बंद कराकर उसे काम पर लगा दिया था। इस वजह से वह घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें