हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी ने दिन के साथ-साथ अब रात में भी पसीने छुड़ा दिए हैं। मंगलवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दिन का पारा लगातार तीसरे दिन 46 के पार रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। उसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि इसी बीच आंशिक बादलवाही और तेज गति से धूल भरी हवाएं चलने की गतिविधियां होंगी।
यही नहीं अब अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को जिला महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। वहीं कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सुबह और दोपहर बाद हरियाणा के अनेक स्थानों पर आंशिक बादलवाही और साथ ही तेज गति से धूल भरी हवाएं चलने व धूल का गुब्बार देखने को मिल रहा है। मगर पश्चिमी पवनों के आधिपत्य और नमी नदारद के कारण बारिश के आसार नहीं बन रहे।
प्रदेश में अधिकतम व न्यूनत तापमान की स्थिति
जिला अधिकतम न्यूनतम