फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो हिसार में बनेंगे मिनी एयर क्राफ्ट

Sat, 09 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
airport
विज्ञापन
अगर सब कुछ सही रहा तो हिसार में छोटे हवाई जहाज बनेंगे। मिनी एयर क्राफ्ट्स बनाने के लिए इस कंपनी की एक टीम ने शुक्रवार को हिसार में साइट का मुआयना किया। एयरोड्रम एरिया के आसपास कंपनी को 400 एकड़ जमीन की जरूरत है। इस प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी की टीम ने प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से बातचीत की है।
विज्ञापन


विमान एयर स्पेस नाम की कंपनी के अधिकारियों की टीम शुक्रवार को हिसार पहुंची। टीम ने हिसार के डीसी निखिल गजराज से संपर्क किया। इसके बाद जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्म प्रकाश अहलावत ने उन्हें एयरोड्रम का एरिया का मुआयना कराया। कंपनी ने हिसार में कई लोकेशन देखी। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अपना प्रोजेक्ट लगाने के लिए 400 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। कंपनी ने मार्च महीने में हरियाणा हैपनिंग समिट में एमओयू किया हुआ है।

एयरो सिटी के तौर पर विकसित होगा शहर
अमर उजाला से बातचीत करते हुए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हिसार को एयरो सिटी के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसमें पहले चरण में हिसार के एयरपोर्ट का विस्तार होगा। यहां नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू की जाएगी। इसकी एयर स्ट्रिप की लंबाई को 4 हजार से बढ़ाकर 7 हजार फीट किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। जिसमें यहां मेंटेनेंस एंड रिपेयरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। देश में कहीं पर भी एमआरओ नहीं है। करीब पांच हजार करोड़ रुपये का बिजनेस एमआरओ में हर साल हो रहा है। एमआरओ स्थापित होने के बाद यहां एयरो सिटी विकसित करेंगे, जिसमें हवाई जहाज के कलपुर्जे बनाने के लिए कंपनियां आएंगी।

उद्योगपति के साथ विचार कर जानी जरूरतें
शुक्रवार को डीसी निखिल गजराज ने चीफ एयरपोर्ट फ्लाइंग ऑफिसर, जिला राजस्व अधिकारी, जिला योजनाकार सहित, एयरपोर्ट के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रही कंसलटेंसी कंपनी के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में कुछ उद्योगपति भी आमंत्रित किए गए थे। कंसलटेंसी कंपनी ने हिसार के उद्योग, यहां की जरूरत, उत्पादन, खपत, आसपास के शहरों के बारे में जानकारी ली।

सीएम की पहली घोषणा
प्रदेश के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने हिसार में सबसे पहली घोषणा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए की थी। बाद में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ कार्गो एयरपोर्ट, एमआरओ, एयरो सिटी प्रोजेक्ट को जोड़ा गया है। कुछ दिन पहले एवियेशन पॉलिसी घोषित की गई थी, जिसमें छोटे शहरों में एयरपोर्ट विकसित करने के बारे में फोकस किया गया है।

सेना की जरूरतें भी होंगी पूरी
हिसार में मिलिट्री स्टेशन भी है। हवाई जहाज से जुड़ी सेना की जरूरतों को भी यहां पूरा किया जा सकेगा। सिविल विमान के साथ-साथ सेना के विमानों की मरम्मत का भी प्रस्ताव है। देश में इस समय करीब 750 एयरक्राफ्टस हैं, जिन्हें मेंटेनेंस के लिए दूसरे देश में भेेजा जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें