फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिलगेट के शिव नगर में किराये पर रह रहे गुरुग्राम निवासी दिनेश ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की की पत्नी ने दो लोगों पर उसके पति को परेशान करने का आरोप लगाकर एचटीएम थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने दुकान और वर्कशाप मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी सुनीता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में गुरुग्राम के गांव गढ़ी हरसरु निवासी दिनेश के साथ हुई थी, लेकिन काम के लिए वे करीब चार वर्ष पहले मिलगेट में शिव नगर में आ गए थे। इस शादी से उसके दो बच्चे हैं। उसका पति दिनेश करीब एक वर्ष पहले तारा फोर्ड कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। करीब एक वर्ष पहले तारा फोर्ड कंपनी के मालिक प्रदीप ने उसके पति दिनेश पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर जेल में बंद करवा दिया था। उसने अपने पति दिनेश की जमानत करवा ली थी। जमानत पर बाहर आने के बाद दिनेश मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसके बाद उसके पति ने सातरोड़ के पास एक दुकान किराये पर लेकर अपनी वर्कशाप कर ली थी, जो लॉकडाउन की वजह से वहां कोई काम नहीं चला। वहां दुकान का मालिक सतेंद्र किराया लेने के लिए बार-बार उसके पति को परेशान करने लगा। उसका पति इस वजह से मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। इसके बाद उसके पति जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें