फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर-33 की समस्याओं के लिए एचएसवीपी प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एचएसवीपी प्रशासक विवेक पदम सिंह से मिलते हुए सेक्टर 33 आरडब्ल्यूए प्रतिनि​धिमंडल। स्रोत:आरडब्ल्
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-33 की बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वीरवार को सेक्टर-33 रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधिमंडल ने एचएसवीपी प्रशासक विवेक पदम सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मवीर पानू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर में बिजली घर, जलघर, कम्युनिटी सेंटर और पुलिस चौकी का निर्माण करवाने की मांग उठाई। इसके अलावा खाली प्लॉटों और बरम की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट बदलवाने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

प्रशासक विवेक पदम सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मवीर पानू ने बताया कि प्रशासक के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। सेक्टरवासियों की समस्याओं का समाधान सोसायटी की प्राथमिकता है। जब तक सभी प्रमुख समस्याओं का धरातल पर समाधान नहीं होता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ईओ जगदीप सिंह, एक्सईएन एचके पाराशर, जेई शमशेर वर्मा, आरडब्ल्यूए उपप्रधान कृष्ण बिश्नोई, कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल कसवा, दयानंद भुक्कल, वीर सिंह राव और संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें