फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार न्यायालय परिसर में मेडिकल डिस्पेंसरी शुरू

Thu, 10 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला न्यायालय परिसर में मेडिकल डिस्पेंसरी का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना गहलावत ने किया। हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा ने बताया कि वकीलों ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जसगुरप्रीत सिंह के समक्ष मेडिकल डिस्पेंसरी की मांग रखी थी।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश जज दिनेश मित्तल ने कहा, यह पहल न्यायिक परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और हमारी बार-बेंच की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह डिस्पेंसरी निश्चित रूप से इस परिसर के जरूरतमंदों को त्वरित और विश्वसनीय चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी। प्रधान संदीप बूरा ने कहा की इस डिस्पेंसरी के शुरू होने से अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों और मुवक्किलों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं न्यायालय परिसर के अंदर ही सुलभ हो सकेंगी। इस मौके पर सचिव समीर भाटिया, उपप्रधान विकास पूनिया, सहसचिव सुनील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुनील सहदेव, अधिवक्ता प्रेमचंद मित्तल, गीतांजलि शर्मा, सोहनलाल वधवा, बजरंग इंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें