फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने नामांकन में दी गलत जानकारी : सिंगला

Wed, 14 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू ने मेयर प्रवीण पोपली पर नामांकन के समय गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश के चुनाव आयुक्त, स्थानीय निकाय आयुक्त, हिसार के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और रिटर्निंग अधिकारी को भेजी है, जिसमें मेयर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, मेयर का कहना है कि कृष्ण सिंगला कहीं भी शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई बनती है तो मैं तैयार हूं। मगर आरोप गलत साबित हुए तो वह क्या हर्जाना देंगे। पूर्व नगर परिषद चेयरमैन और कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा सिंगला उर्फ टीटू ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता की। टीटू ने आरोप लगाया कि प्रवीण पोपली का पद पर बने रहना न केवल कानूनी और नैतिक रूप से गलत है, बल्कि यह हिसार के नागरिकों के साथ विश्वासघात भी है।
सिंगला ने बताया कि रजिस्ट्री और नामांकन पत्रों में भूमि के माप में स्पष्ट अंतर पाया गया है। यह विसंगति भूमि के स्वामित्व और कानूनी वैधता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। इस आधार पर उनका नामांकन पत्र रद्द होना चाहिए। मेयर पोपली का हाउस टैक्स बकाया है, जबकि वे स्वयं निगम के प्रमुख हैं। पिछले चार महीनों से बिजली का बिल बकाया है, जो वित्तीय अनियमितता का स्पष्ट उदाहरण है। नामांकन पत्र में प्रवीण कुमार के स्थान पर प्रवीण कुआंमर लिखा गया है, जो एक गंभीर प्रशासनिक त्रुटि है। कृष्ण सिंगला ने कहा कि अगर वे रेहड़ी वालों के लिए व्यवस्था कर देते हैं तो वह अपनी शिकायत वापस ले लेंगे अन्यथा वह इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व निराधार है। मुझ पर कोई प्रॉपर्टी टैक्स व बिजली बिल बकाया नहीं है। अगर होटल का एरिया रजिस्ट्री से ज्यादा मिलता है तो मैं खुद बिल्डिंग को तोड़ दूंगा। कृष्ण सिंगला अपनी शिकायत किसी भी हाल में अपनी शिकायत वापस न लें। मैंने शहर की भलाई के लिए फैसला लिया है और मैं इस पर अडिग रहूंगा। - प्रवीण पोपली, मेयर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें