फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीबीएसई परिणाम से लिख दी सफलता की इबारत

Wed, 14 May 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
हिसार। सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं और 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए। दोनों ही कक्षाओं में शहर के मेधावियों ने सफलता का परचम फहरा दिया। मेहनत, लगन और समर्पण के बूते सफलता हासिल कर न केवल परिजनों का बल्कि शहर का नाम भी रोशन किया है। पेश है 12वीं और 10वीं में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले होनहारों की सफलता की कहानी।
विज्ञापन




इंजीनियर बनना चाहती हैं निंजल बिश्नोई
500/496
हिसार में होली एंजल स्कूल की 10वीं छात्रा निजंल बिश्नोई ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में 98, गणित में शत प्रतिशत, कंप्यूटर साइंस में 99, संस्कृत में शत प्रतिशत और सोशल साइंस में 99 अंक हासिल किए। निंजल ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। इसीलिए 11वीं नॉन मेडिकल संकाय में दाखिला लेगी। वह बताती हैं कि परीक्षा के दिनों में जब भी समय मिला, पढ़ने बैठ जाती थी। परीक्षा के दिनों में मानसिक दबाव कम करने के लिए पिता सुधीर व माता सविता संग बतलाती थीं। उनसे अपनी समस्याएं भी शेयर करती। सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की बजाय किसी टॉपिक पर कॉन्सेप्ट क्लियर करने में मदद ली।

आईपीएस अफसर बनना चाहती है शानवी
500/498
गांव बाड्या ब्राह्माण निवासी एवं होली एंजेल स्कूल की 10वीं की छात्रा शानवी शर्मा ने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। उसने बताया कि संस्कृत में शत प्रतिशत, सोशल साइंस में 99, साइंस में 98 व अंग्रेजी में 91 अंक प्राप्त किए हैं। वह भविष्य में आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। पिता मुकेश कुमार ने बताया कि बेटी शानवी इरादों की पक्की है, जो भी मन में ठान लेती है उसे पूरा करके दम ही लेती है। स्कूल के अलावा घर पर परीक्षा के दिनों रोज तीन घंटे पढ़ती थी। 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल संकाय में दाखिला लिया है। दिमाग को रिफ्रेश करने के लिए बैडमिंटन खेलती है और पेंटिंग कर अपने आप को व्यस्त रखती हैं। मां सुशीला शर्मा गृहिणी है।
विज्ञापन


सेल्फ स्टडी से पाई सफलता, लक्ष्य डॉक्टर बनना
एचआई 32,43

500/487
हिसार में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के 10वीं के छात्र अंश ने 487 अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है। अंश ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता को दिया है। उसका लक्ष्य डॉक्टर बनना है। अंश ने बताया कि शिक्षकों ने समय-समय पर डाउट्स क्लियर किए और फ्रेंडली तरीके से गाइड किया। माता नीलम कुमारी और पिता नरेश कुमार ने सलगातार मोटिवेट किया, जिससे मनोबल बढ़ा। वह स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का रिवीजन करता रहा और सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दिया। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। अंश ने कहा, सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


नियमित 5 घंटे पढ़ाई और परिजनों से सहयोग से मिली सफलता: स्तुति


- 97.2% /काॅमर्स
हिसार के ब्लूमिंग डेल्स स्कूल की सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कॉमर्स की छात्रा स्तुति अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्तुति ने बताया कि रात को शांत माहौल होता है। इसलिए वह इसी समय पढ़ना पसंद करती थी। स्कूल से शाम को आराम करने के बाद रात 10 बजे से 3 बजे तक पढ़ाई करती थी। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए ही किया। वह भविष्य में सीए बनना चाहती है। पिता रितेश अग्रवाल की हार्डवेयर और सैनेटरी की दुकान है। स्तुति बताती हैं कि उसका फोकस सिर्फ पढ़ाई पर ही रहता था। मां नीलम गृहिणी है।


सोशल मीडिया दूरी, सुबह-शाम पांच घंटे की पढ़ाई: चारवी
- 95.4%/ काॅमर्स
हिसार के ब्लूमिंग डेल्स स्कूल की सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कॉमर्स की छात्रा चारवी ने 95.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। चारवी ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। स्कूल के अलावा घर पर सुबह-शाम पांच घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के लिए शेड्यूल तैयार किया और शाम सात बजे पढ़ने बैठ जाती थी और रात 11 बजे तक पढ़ती थी। फिर सुबह उठकर एक घंटा पढ़ाई पर लगाती थी। चारवी के पिता नरेंद्र कुमार का डिपार्टमेंटल स्टोर है। माता अंजू चुटानी ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में टीचर है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी ने सीए की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें