फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लुवास कर्मचारी भर्ती परीक्षा में गणित के सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
लुवास कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश के दौरान दस्तावेजों की जांच करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में वर्ष 2023 में निकली कर्मचारी भर्ती के लिए करीब तीन साल बाद रविवार को लिखित परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार इन्हें हल करने में अधिक समय लगा जबकि हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान से मध्यम स्तर के रहे। रीजनिंग के प्रश्न भी सामान्य स्तर के थे।
विज्ञापन

शहर में बनाए गए 27 केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई परीक्षा में गणित के सवाल अपेक्षाकृत कठिन रहे। नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा के दौरान भी निगरानी की व्यवस्था रही।
पेपर का स्तर ज्यादा कठिन नहीं था। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही आए थे। गणित के कुछ सवालों में उलझन हुई और उन्हें हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा।
विज्ञापन

-रमन, परीक्षार्थी।
हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान थे, जबकि गणित के प्रश्नों ने परेशान किया। समय पर्याप्त था, लेकिन गणित के सवालों में अधिक समय लगने के कारण अंतिम समय में तेजी से प्रश्न करने पड़े और कुछ प्रश्न छूट गए।
-अंकिता, परीक्षार्थी।
पेपर उम्मीद के मुताबिक रहा। रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। गणित में कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे, लेकिन तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर अच्छा रहा।
विज्ञापन

-सोनू, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें