हिसार। शहर के आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने गहने और पचास हजार रुपये की नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पता चलने पर पति ने आजाद नगर पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। आरोप उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक पर लगा है।
पुलिस को दी गई शिकायत में युवक का कहना है कि 22 दिसंबर 2021 को उसकी शादी उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। वह रात भर फोन पर बातें करती रहती थी। एक दिन उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक के साथ उसे बात करते हुए पकड़ लिया। उसकी फोन रिकॉर्डिंग चेक की। उसके बाद ससुरालजनों को इस बारे मे बताया। पंचायत हुई। पत्नी ने कहा कि वह आगे से किसी से बात नहीं करेंगी। गत दिवस मेरी मां ड्यूटी पर गई हुई थी। मैं पड़ोस में गया हुआ था। पीछे से पत्नी घर से अपने सारे गहने और पचास हजार रुपये की नकदी लेकर चली गई। आरोप है जिस लड़की से मेरी पत्नी फोन पर बात हुई है वह उसे भगाकर लेकर गया है। पुलिस ने गुमशुदगी की केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शादी से अगले ही दुल्हन नकदी-गहने लेकर लापता
हांसी। वकील कॉलोनी में नवविवाहिता घर से 3 हजार रुपये नकदी, सोने की बाली लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। दुल्हन पंजाब के फिरोजपुर के गांव की रहने वाली है एक दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है ।
पुलिस को दी शिकायत में वकील कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी शादी गुरुवार को पंजाब के फिरोजपुर के गांव डोना मटर निवासी हरप्रीत कौर से गुरुद्वारे के रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई है। हरप्रीत कौर शुक्रवार शाम के सात बजे के करीब वह घर से बिना बताए चली गई है। घर जाते समय हरप्रीत अपने साथ 3 से 4 सूट, कान की सोने की दो बाली वजन करीब आधा तोला और घर से 3 हजार रुपये नकद लेकर गई है। उन्होंने व उनके परिवार ने अपने स्तर पर हरप्रीत की आसपास व रिश्तेदारी में हर जगह तलाश कर ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।