फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बहुतकनीकी संस्थान के खेलस्पर्धा में मनीषा-मनीष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी आदमपुर में चल रही दो दिवसीय 39वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट क - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आदमपुर में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की मनीषा और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के मनीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में चली इस प्रतियोगिता में मनीषा ने 800 मीटर व 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद में प्रथम, शॉटपुट में तृतीय स्थान प्राप्त कर यह खिताब जीता। मनीष ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ट्रिपल जंप 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ में प्रथम, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, ऊंची कूद व 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खिताब जीता। लड़कियों की श्रेणी में अंकिता व निधि द्वितीय व दिव्या तृतीय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। लड़कों की श्रेणी में नवीन कुमार द्वितीय व विजय सिंह तृतीय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। मनीष व निधि ने संस्थान के सबसे तेज धावक का खिताब जीता।
प्राचार्य डॉ. कुलवीर सिंह अहलावत, खेल प्रभारी रमेश कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रथम खिलाड़ी को 5100 रुपये द्वितीय को 3100 रुपये व तृतीय को 2100 रुपये के इनाम, ट्रॉफी एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला स्टाफ की 200 मीटर दौड़ में कुमारी पूजा ने प्रथम, बिमला ने द्वितीय और रीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में जयदीप प्रथम, आशीष द्वितीय व मनमोहन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें