फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को 3 साल कैद, 10 हजार जुर्माना

Sun, 07 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के नजदीकी एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने आरोपी पड़ोसी को दोषी करार दिया है। एडीजे सुनील जिंदल की अदालत ने उसे तीन साल की सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। महिला थाना पुलिस को नवंबर 2021 में पीड़ित बच्ची की मां ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, 16 नवंबर 2021 की शाम उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अनार सिंह उसे चीज दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। जब पीड़िता की जेठानी ने बताया कि बच्ची को पड़ोसी अपने साथ ले गया है, तो महिला मौके पर पहुंची। वहां उसने देखा कि बच्ची घबराई हुई है और आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। बाद में पूछताछ में बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उससे जबरन हाथ पकड़कर बदसलूकी की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच के बाद चालान अदालत में पेश किया। शनिवार को अदालत ने सबूतों के आधार पर अनार सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें