फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वॉलीबाल और सीनियर खो-खो में सद्भावना हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। स्काईलार्क इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर डॉ. संजय वलेचा और प्रधानाचार्य डॉ. किरण वलेचा ने ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन

मशाल रन के साथ सभी स्पोर्ट्स कैप्टन ने खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इसके बाद आसमान में गुब्बारे छोड़कर स्वतंत्रता और खेल भावना का संदेश दिया गया। महोत्सव में 400, 200 और 100 मीटर दौड़ के अलावा 3 लेग रेस, हर्डल रेस, रिंग रेस, बैलेंस रेस, फ्रॉग रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टीम स्पर्धाओं में वॉलीबाल और सीनियर खो-खो में सद्भावना हाउस ने बाजी मारी, जबकि जूनियर खो-खो और बास्केटबाल में उत्साह हाउस विजेता रहा।
स्कूल डायरेक्टर डॉ. संजय वलेचा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. किरण वलेचा, उपप्रधानाचार्य रीतू सिन्हा, खेल प्रभारी गुरदीप सिंह, कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें