रेलमंत्री को मांगपत्र सौंपते हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह
- फोटो : Hisar
हिसार। हिसार स्टेशन यार्ड के पास रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर मैन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट के मरम्मत शेड या इलेक्ट्रिक लोको शेड बनवाए जाएं। इस मांग को लेकर हिसार के भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की।
सांसद ने रेलमंत्री को अवगत कराया कि हिसार स्टेशन यार्ड के पास रेलवे की जमीन पर बने ऑयल कंपनियों ने स्टोरेज प्लांट अब शहर से बाहर जा चुके हैं। रेलवे नेटवर्क पर तमाम इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित ट्रेन व मेमू ट्रेनों का अत्यधिक संचालन का काम चल रहा है। नई दिल्ली से 180 किमी की दूरी पर स्थित हिसार स्टेशन क्षेत्र का मुख्य स्टेशन है। जहां 7200 एकड़ में एविएशन हब प्रस्तावित है।
हिसार स्टेशन यार्ड के साथ लगते रेलवे की इस जमीन पर मैन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट (मेमू) के मेंटेनेस शेड का निर्माण किया जाए। हिसार में रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर मेमू शेड बनाया जाता है तो इससे न केवल यात्रियों को फायदा होगा अपितु रेलवे को भी वाणिज्यिक लाभ मिलेगा।