फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलतानपुर में हुई सात बास के 11 गांवों की महापंचायत, एलान : सोमवार को हर हाल में खोलेंगे स्कूल

विज्ञापन
महापंचायत में मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। गांव सुलतानपुर में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर 11 गांवों की महापंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सात बास के प्रधान बलवान सिंह मलिक ने की। पंचायत में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया की एक फरवरी को एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत को स्कूल खुलवाने का ज्ञापन दिया जाएगा। अगर प्रशासन ने हमारी मांगों को नहीं माना तो वह अपने स्तर पर स्कूलों को खुलवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

बलवान सिंह मलिक ने कहा कि जब हमारे गांवों में 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन का काम पूरा हो चुका हैं और हमारे गांवों में ना तो कोई कोरोना का मरीज हैं और ना ही ओमीक्रोम का मरीज हैं, उसके बाद भी सरकार स्कूलों को बंद क्यों करे बैठी हैं। जिसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती हैं, वहीं दूसरी और बच्चों को कोरोना के नाम पर अक्षिशित करने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि वह सभी क्लासों के बच्चों के स्कूलों को खुलवाने का काम करें, वरना मजबूरन हमें बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। वहीं भीम सिंह मलिक उमरा ने कहा कि सरकार कोरोना के नाम पर शिक्षा को खत्म करने पर तुली हैं। मलिक ने कहा कि सिर्फ देश को बर्बाद करने का काम भाजपा सरकार कर रही हैं, जिसको आज का युवा समझ चुका हैं। उन्होंने कहा कि एक फरवरी को सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल नहीं खुले तो हम स्वयं स्कूलों को खुलवाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना तो एक बाहना है, बच्चों को बेरोजगार बनाना है। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर का भय दिखाकर भय बिठाया जा रहा है। सरकार ने पिछले दो वर्षों से कॉलेजों व स्कूलों को बंद करवा कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिसको अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संजय पूर्व सरपंच कंवारी, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सुलतानपुर, राजेश यादव पूर्व सरपंच धमाना, सुरत सिंह गांव ढंढेरी, धर्मवीर मामनपुरा, पूर्व सरपंच पवन उमरा, भीम मुजादपुर, जसवंत पूर्व सरपंच रामायण, अशोक सरपंच पूर्व सरपंच देपल व रामचन्द्र चेयरमैन मामनपूरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें