हांसी पंचायत का निमंत्रण देने के लिए बजरंग पूनिया से मिलते हुए खाप प्रतिनिधि।
हांसी (हिसार)। एशियन गेम्स के लिए बजरंग पूनिया व विनेश फौगाट का बिना ट्रायल चयन किए जाने का मामला शांत नहीं हो रहा है। इस मामले में आगामी पंचायत 24 अगस्त 2023 को सुबह 11:30 बजे जाट धर्मशाला, जींद में आयोजित होगी। इस पंचायत में बजरंग पूनिया भी शामिल होंगे। पंचायत को लेकर खाप प्रतिनिधि बजरंग पूनिया से मिले।
सुरेंद्र कालीरामण ने बताया कि पंचायत में पूरे देश की खापों के प्रधानों और खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि ट्रायल के दौरान गांव सिसाय निवासी विशाल कालीरमण ने 65 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त किया था व महिला वर्ग में 53 किलोग्राम में अंतिम भी विजेता रही थी। इस मामले पर समाज की दो पंचायत पहले भी हांसी और सिसाय गांव में हो चुकी हैं।