हिसार। कैमरी मार्ग पर उमेद विहार कॉलोनी के सामने शनिवार को कोटा एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती ने नौकरी नहीं मिलने से तंग आकर यह कदम उठाया था। रविवार को शिनाख्त के बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका नूर (24) जींद के बड़ौदा गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक नूर कैमरी मार्ग स्थित एक कॉलोनी में रहती थी। वह इग्नू से एमए कर रही थी। इसके अलावा एक बैंक में नौकरी भी करती थी। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रही थी, लेकिन नौकरी नहीं मिलने से मानसिक परेशान रहती थी। इस बारे में उसने कई बार बताया था। शनिवार देर शाम उसने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी।