फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डबल वॉशिंग लाइन बने चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दो माह बीत जाने के बाद भी रेलवे स्टेशन पर डबल वॉशिंग लाइन बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। वॉशिंग लाइन बनने के बाद हिसार को कई लंबी दूरी की ट्रेनों की सौगात मिलेगी। मगर अभी तक वॉशिंग लाइन के लिए टेंडर तक नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही हैं।
विज्ञापन

वॉशिंग लाइन पर 63.66 करोड़ की लागत आएगी। करीब दो माह पहले रेलवे की इंजीनियरिंग की टीम ने निरीक्षण भी किया था। हिसार रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कई बार बीकानेर मंडल के आलाधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं। वर्तमान में एक वॉशिंग लाइन बनी हुई है। ऐसे में ट्रेनों का दबाव भी बढ़ रहा है।
डबल वॉशिंग लाइन बनने के बाद जहां एक ओर लंबी दूरी की ट्रेनें मिलेंगी। वहीं ट्रेनों के डिब्बों की वॉशिंग में समय की बचत होगी। वॉशिंग लाइन बनने के बाद हिसार से दो ट्रेन बिहार, हिसार से एक ट्रेन चेन्नई तक चलने की संभावना हैं।
विज्ञापन

ये लंबी दूरी की ट्रेनें चल रहीं
कई लंबी दूरी की ट्रेनें हिसार होकर गुजरती हैं। इनमें हिसार-सिकंदराबाद, हिसार-तिरूपति धाम, हिसार-कोयम्बटूर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, हिसार-जम्मुतवी, हिसार-बीकानेर, हिसार-कोटा, हिसार-जोधपुर, हिसार-अमृतसर, हिसार-बांद्रा सुपरफास्ट, गोरखपुर-बठिंडा वाया हिसार, मेरठ-श्रीगंगानगर वाया हिसार सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में हिसार से काफी यात्री सफर करते हैं।
वॉशिंग लाइन बनने से ये होंगे फायदा
- हिसार को लंबी दूरी की ट्रेनें मिलेंगी।
- ट्रेनों का रखरखाव और मरम्मत होगी।
- ट्रेनें लंबे समय तक ठहराव कर सकेंगी।
- डबल वाॅशिंग लाइन बनने के बाद ट्रेनों का दबाव नहीं बढ़ेगी।
डबल वॉशिंग लाइन के लिए टेंडर की प्रक्रिया प्रोसेस में है। जल्द ही टेंडर लगेगा। डबल वॉशिंग लाइन बनने से लंबी दूरी की ट्रेनें मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
- भूपेश यादव, सीनियर डीसीएम, रेलवे।
उधर, काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार
हिसार। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 07717/07718, काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा ट्रेन संचालन अवधि में काचीगुडा से 3 जुलाई को (01 ट्रिप) एवं हिसार से 6 जुलाई को (01 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें