फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना/हिसार। उकलाना में शराब ठेकेदार रामफल कुंडू उर्फ बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार दो लोग शाम करीब साढ़े तीन बजे गाड़ी छोड़कर गए थे। बच्ची का उसका शव उसकी गाड़ी की डिक्की में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव फरीदपुर निवासी 40 वर्षीय रामफल कुंडू उर्फ बच्ची उकलाना सहित कई जगह शराब ठेके चलाता है। शाम साढ़े तीन फरीदपुर निवासी अमित और चमारखेड़ा निवासी मनदीप उर्फ धौला उकलाना के शराब ठेके के पास आए। उन्होंने यहां रामफल की गाड़ी को खड़ा किया और चाबी कारिंदे को दे गए। शाम करीब साढ़े छह बजे रामफल कुंडू का भाई कृष्ण ठेके पर पहुंचा। उसने रामफल के बारे में पूछा तो कारिंदे ने कहा कि दो लोग आए थे जो गाड़ी खड़ी कर उसे चाबी देकर चले गए। इस पर कृष्ण को शक हुआ तो उसने पुलिस को मौके पर बुलाया। रात करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की डिक्की खोलकर देखा तो रामफल का शव मिला। शव पर कपड़ा डालकर उसे ढका हुआ था। डिक्की में खून था। जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से रामफल की मौत हुई है। इसके बाद क्राइम सीन की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। गाड़ी की तलाशी ली तो एक रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुुए। याद रहे कि करीब दो माह पहले उकलाना में शराब ठेकेदार की हत्या कर दी गई थी। उसके कारिंदे ने ही ठेकेदार की हत्या की थी।
हमें गाड़ी में शराब ठेकेदार का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं। - रोहताश, डीएसपी, बरवाला
विज्ञापन

2005 में बच्ची के भाई की भी हुई थी हत्या
वर्ष 2005 में रामफल के भाई बलिंद्र की उकलाना की सुभाष गली में हत्या हुई थी। गोली मारकर बलिंद्र की हत्या की गई थी। उसके बाद रामफल ने खुद की जान का खतरा बताते हुए आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। रामफल को सोना पहनने का शौक था। वह कई अलग-अलग अंदाज में फोटो क्लिक कर फेसबुक पर अपलोड करता था। उसका आरके चौधरी नाम से फेसबुक अकाउंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें