फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आज से भिवानी जू में सुनाई देगी जंगल के राजा शिवा की दहाड़, इंदौर के चिड़ियाघर से लाया जा रहा

Fri, 04 Feb 2022 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

इंदौर के चिड़ियाघर से भिवानी जू में शेर लाया जा रहा है। शेर को एक सप्ताह क्वारंटीन किया जाएगा, भिवानी से अर्जुन को बदले में इंदौर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
इंदौर के चिड़ियाघर में बैठा शेर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के चिड़ियाघर में शनिवार से जंगल के राजा शिवा की दहाड़ सुनाई देगी। इंदौर से शेर को भिवानी लाया जा रहा है। इंदौर के चिड़ियाघर से शेर लेकर वन्य विभाग की टीम शुक्रवार सुबह छह बजे रवाना हो चुकी है। शनिवार दोपहर तक यह भिवानी के चिड़ियाघर में पहुंच जाएगा। इसके बाद इसे एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके कुछ दिन बाद शेरनियों के साथ इसका मिलान करवाया जाएगा।

विज्ञापन


उम्मीद है पांच से छह माह बाद भिवानी के चिड़ियाघर में शावकों की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं यहां के शेर अर्जुन को इंदौर भेजा जाएगा। वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेद प्रकाश का कहना है कि हमारी ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है।  

भिवानी जू में अभी तीनों बहन-भाई हैं

भिवानी के चिड़ियाघर में फिलहाल दो शेरनी गीता-सुधा और एक शेर अर्जुन है। तीनों बहन-भाई हैं। अब भाई को यहां से जुदा कर इंदौर भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि शेरनी सुधा व गीता और शेर अर्जुन का जन्म पीपली चिड़ियाघर में एक साथ हुआ था। जन्म के कुछ दिन बाद इन्हें रोहतक के जू में लाया गया। 2 अक्तूबर 2020 को तीनों को रोहतक से भिवानी के चिड़ियाघर में लाया गया था। जल्द ही सुधा और गीता के साथ शिवा का मिल होगा। 

इटावा का शेर मिला था कोरोना पॉजिटिव

भिवानी के चिड़ियाघर में पहले इटावा (उत्तर प्रदेश) से शेर आना था, लेकिन इटावा का शेर कोरोना पॉजिटिव मिल गया। उसके बाद वन्य विभाग की टीम ने इंदौर जू से शेर मंगवाने और यहां के शेर को इंदौर भेजने का फैसला लिया है। उधर, आमजन के लिए हिसार का डियर पार्क और भिवानी का चिड़ियाघर खुला हुआ है। 

हमारी ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है। आज भिवानी के चिड़ियाघर में इंदौर से शेर पहुंच जाएगा। उम्मीद है छह माह बाद यहां शावकों की संख्या बढ़ जाएगी।  - वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें